{"_id":"5a2006784f1c1bc45b8b9621","slug":"151512048248-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकांकी प्रतियोगिता में कांगड़ स्कूल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकांकी प्रतियोगिता में कांगड़ स्कूल विजेता
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के सौजन्य से वीरवार को इंदिरा खेल परिसर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया। इसमें जिला के पांचों विकास खंडों की टीमों ने लोक नृत्य, लोक गायन, कथक, शास्त्रीय गायन, हारमोनियम, तबला वादन और पारंपरिक वाद्य यंत्र एवं एकांकी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी एमपी भराड़िया ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में संगीत के प्राध्यापक डॉ. संजय वर्मा, डॉ. सुभाष शर्मा और सहायक लोक संपर्क अधिकारी राजेश जसवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। एमपी भराड़िया ने कहा कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को 6 से 8 दिसंबर को बिलासपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर एकांकी प्रतियोगिता में कांगड़ स्कूल ने जिला भर में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
लोक नृत्य प्रतियोगिता में ऊना ब्लॉक की टीम पहले, गगरेट दूसरे और अंब विकास खंड की टीम तीसरे स्थान पर रही। लोक गायन प्रतियोगिता में ऊना ब्लॉक प्रथम, हरोली द्वितीय और गगरेट तृतीय स्थान पर रहा। इसी तरह कथक डांस में ऊना ब्लॉक की तन्वी अग्निहोत्री पहले, गगरेट की आंचल दूसरे और अंब की श्वेता तीसरे स्थान पर रही। तबला वादन प्रतियोगिता में हरोली ब्लॉक से अंकित शर्मा, अंब के दमन कुमार और गगरेट के लक्ष्य संदल क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
हारमोनियम वादन में अंब ब्लॉक के अंकुश ने प्रथम, ऊना के जगजीत ने द्वितीय और बंगाणा की कोमल ने तृतीय स्थान हासिल किया। शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में ऊना के रोहित, बंगाणा के बादल और ऊना ब्लॉक की नंदिनी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर युवा सेवा एवं खेल विभाग की युवा संयोजिका सुमन लता, कोच भागीरथ, अनिल, प्रिंस, चंद्र मोहन, कुलदीप, बीएस राणा, जोगिंद्र कौशल उपस्थित रहे।