फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   संतोषगढ़ में गोपालाष्टमी पर्व की धूम

संतोषगढ़ में गोपालाष्टमी पर्व की धूम

Sat, 28 Oct 2017 06:26 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
संतोषगढ़ में गोपालाष्टमी पर्व की धूम
संतोषगढ़ में गोपालाष्टमी पर्व की धूम
विज्ञापन

गौ पूजन में जुटे इलाके के दर्जनों गौ भक्त
शहर में निकली गऊओं की मनमोहक झांकी
अमर उजाला ब्यूरो
संतोषगढ़ (ऊना)।
नगर की 112 वर्ष पुरानी गौशाला में श्री गोपालाष्टमी का 83वां महोत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार सुबह चार बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। फिर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2:00 बजे गौशाला के प्रांगण में सभा के महासचिव पंडित प्यारे लाल शास्त्री की अध्यक्षता में पूर्ण वैदिक रीति के अनुसार विधिवत रूप से 11 गऊओं का पूजन किया गया। इस गऊ पूजन में क्षेत्र के अनेक गौ भक्तों ने सम्मिलित होकर गौ माता की पूजा की। गौ पूजन के बाद शाम 4:00 बजे सुसज्जित की गऊओं और अन्य मनमोहक झांकियों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। नगर कीर्तन कर नगर की गलियों और बाजार को गऊमयी बना दिया। जगह-जगह पर हाथों में थालियां लिए हुए स्त्री-पुरुषों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया और गौमाता का आशीर्वाद लिया। रात्रि कार्यक्रम में रात को 8 बजे से 12 बजे तक जागृति संस्थान नूरमहल (पंजाब) से आशुतोष जी महाराज की परम शिष्या साध्वी सौम्या भारती ने गौशाला परिसर में गौ माता के महत्व पर कथा, प्रवचन एवं भजन-संगीत का आयोजन किया गया। इसमें भक्तों को कथा के माध्यम से गौ पूजा और सेवा का महत्व समझाया। उन्होंने उपस्थित लोगों को उपदेश दिया कि उन्हें गौ पूजा कर पुण्य कमाना चाहिए। इस अवसर पर सभा पदाधिकारियों में प्रधान शिव किशोर वासुदेवा, महासचिव पं. प्यारे लाल शास्त्री, सचिव शिव कुमार शर्मा, अध्यक्ष हरि कृष्ण पटियाल, वरिष्ठ उपप्रधान दिलबाग सैणी, उपप्रधान राकेश कुमार राणा, कोषाध्यक्ष छोटू राम सैणी, लेखाकार चरण दास महाजन, संरक्षक डॉ. गुलशन शर्मा, सलाहकार सुदर्शन चब्बा, अमर सिंह सैणी, महेश कुमार चब्बा, मास्टर राकेश चब्बा, नागेश चब्बा, हरीश अग्निहोत्री, अश्वनी शर्मा, सुमन कौशल, रोहित शर्मा, गणपति गौतम, नरेश कुमार पुरी, शशी दत्त शर्मा, नरेंद्र सिंह सैनी, सुभाष चंद, नरोत्तम सुखसाल, नील कंठ शारदा और सुभाष सैणी सहित सैकड़ों की संख्या में नगर और आसपास के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed