फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   15 thousand fine for Dhaba operator in Katauhar Kalan

कटौहड़ कलां में ढाबा संचालक को 15 हजार जुर्माना

Thu, 07 Oct 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
15 thousand fine for Dhaba operator in Katauhar Kalan
ऊना। कटौहड़ कलां में ढाबे पर गंदगी का खामियाजा संचालक को भुगतना पड़ा है। करीब एक साल पहले सामने आए इस मामले में अतिरिक्त उपायुक्त ने 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। खाद्य सुरक्षा और विनियमन विभाग की एफएसओ ने निरीक्षण के दौरान ढाबे में गंदगी और अन्य खामियां पाई थी। औपचारिकता के बाद मामला अतिरिक्त उपायुक्त के पास भेजा गया। अब अदालत ने फटकार लगाते हुए जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा और विनियमन विभाग की एफएसओ प्रियंका कश्यप ने 12 अक्तूबर 2020 को कटौहड़ कलां के एक ढाबे में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ढाबे पर सफाई व्यवस्था बदहाल पाई गई। जांच के दौरान ढाबे में कार्य कर रहे कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र नहीं मिले। साथ ही बर्तनों और रसोईघर में गंदगी और पेयजल के लिए उचित व्यवस्था नहीं थी। इसके साथ नो स्मोकिंग पट्टिका भी ढाबे में नहीं लगी थी।
विज्ञापन

इन सभी अनियमितताओं को लेकर एफएसओ ने सभी औपचारिकताओं के बाद मामला एडीसी कोर्ट में भेजा। इस पर एडीसी कोर्ट ने अनियमितताओं पर जुर्माना लगाया। उधर, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका कश्यप ने साफ किया है कि नियमों को ताक पर रखकर होटल और ढाबों के संचालन पर भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। कहा कि इसके लिए विभाग की तरफ से ढाबा संचालकों को समय-समय पर जागरूक किया जाता है। इसके बावजूद इस प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं। इस प्रकार के औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनाना जरूरी
खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि ढाबा और होटल संचालकों के लिए ढाबे में कार्य करने वालों के मेडिकल प्रमाणपत्र बनाना जरूरी हैं। इस नियम की अनदेखी करने वालों पर विभाग की तरफ से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed