फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   15 students selected in job fair at Amb College

Una News: अंब कॉलेज में जॉब फेयर में 15 छात्रों का चयन

Mon, 18 Aug 2025 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
15 students selected in job fair at Amb College
प्लेसमेंट और कॅरिअर गाइडेंस ने लगाया रोजगार मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब के प्लेसमेंट और कॅरिअर गाइडेंस सेल की ओर से जेटकिंग चंडीगढ़ और एग्रीम एजुकेशन सेंटर अंब के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. अनिल वर्मा ने बताया कि जेटकिंग चंडीगढ़ से आए सुमित कुमार, सुधीर पठानिया और अंश ने ऑनलाइन माध्यम से प्लेसमेंट ड्राइव का संचालन किया। इस दौरान 10 से अधिक कंपनियों के लिए एचआर एवं तकनीकी साक्षात्कार आयोजित किए गए, जिनमें 30 से अधिक उम्मीदवारों ने तकनीकी व गैर-तकनीकी व्यवसायों के लिए आवेदन किया। जेटकिंग से आए सुधीर पठानिया ने बीसीए और बीबीए के विद्यार्थियों को उद्योग में उपलब्ध विभिन्न कॅरिअर अवसरों की जानकारी दी तथा एआई के युग में उभरते कॅरिअर विकल्पों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया। सहायक प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. श्रुति ने बताया कि इस जॉब फेयर में 15 छात्रों का चयन किया गया है। चयनित छात्रों को कंपनी की औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। इस रोजगार मेले का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न उद्योगों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उनके कॅरिअर की संभावनाओं को मजबूत करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed