फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   15% people did not make Aabha card

Una News: 15 फीसदी लोगाें ने नहीं बनाया आभा कार्ड

Thu, 12 Jun 2025 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
15% people did not make Aabha card
कामकाज के सिलसिले से बाहरी देशों और राज्यों में रहने वाले लोग कर रहे लापरपाही
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से किया आभा कार्ड बनाने का आग्रह
जिले में करीब 5.50 लाख लोगों की आभा आईडी बनाने का रखा है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कामकाज के सिलसिले और अन्य कारणों से विदेशों व बाहरी राज्यों में रहने वाले लोग आभा आईडी कार्ड बनाने के लिए आगे नहीं आ रहे। जिले में करीब 5.50 लाख लोगों की आभा आईडी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से अभी भी 15 प्रतिशत के करीब लोगों ने आभा आईडी नहीं बनाई है। आभा कार्ड बनाने के लिए आशा वर्करों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है और स्वास्थ्य खंडों में अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद कार्ड बनाने को लेकर छूटे लोगों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। इन लोगों को परिजनों के माध्यम से आभा कार्ड बनाने के लिए संदेश भी भेजा जा रहा है। लोगों को अपने स्तर पर आभा आईडी एंड्रॉयड फोन के माध्यम से बनाने और डाउनलोड करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। विभाग ने अभी लक्ष्य को हासिल करने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग आशा वर्करों के माध्यम से ऐसे लोगों की जानकारी एकत्रित कर रहा है, जिन्होंने अभी तक आभा कार्ड नहीं बनाया है। आशा वर्कर भी फोन के माध्यम से जिले से बाहर रहने वाले लोगों से ऑनलाइन माध्यम से आभा कार्ड बनाने के लिए लिंक भी साझा कर रही हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों के कार्ड बना सके। इसके बाद भी काफी कम संख्या में लोग आभा कार्ड बनाने में रुचि दिखा रहे हैं।


कोट्स
आभा कार्ड बनाने को लेकर प्रक्रिया लगातार चल रही है। जिले से बाहर रहने वाले लोगों को भी आभा कार्ड बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अभी भी 15 प्रतिशत लोगों ने आभा कार्ड नहीं बनाए हैं। इन लोगों के भी कार्ड बनाने को लेकर प्रक्रिया लगातार जारी है। खास तौर पर जिले से बाहर रहने वाले लोगों से आग्रह है कि वह अपना आभा कार्ड जरूर बनवाएं।
विज्ञापन

-दीपक कुमार, समन्वयक, आभा कार्ड अभियान, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed