{"_id":"66368ed7ba8dfcfa190db6a4","slug":"15-mw-floating-solar-green-energy-plant-will-be-completed-soon-pushkar-una-news-c-93-1-una1002-123379-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर ग्रीन एनर्जी प्लांट जल्द होगा पूरा : पुष्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर ग्रीन एनर्जी प्लांट जल्द होगा पूरा : पुष्कर
Sun, 05 May 2024 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 05 May 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
सतलुज दरिया पर लग रहे फ्लोटिंग सोलर प्लांट का दृश्य
कहा- अभी मात्र सात प्रतिशत ही निर्माण हुआ था, इसलिए अधिक नुकसान नहीं हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। बीते सप्ताह नंगल के साथ लगते हिमाचल के जिला बिलासपुर के तहत पड़ते गांव नैहला में भाखड़ा डैंम के डाउन स्टीम सतलुज दरिया पर लग रहा फ्लोटिंग सोलर ग्रीन एनर्जी प्लांट पानी के बहाव में बह गया था। इसके उपरांत इस प्लांट को लगा रहे निर्माण कंपनी एसजेवीएन के डीजीएम पुष्कर वर्मा ने कहा कि 92 करोड़ के इस प्रोजेक्ट पर मात्र अभी सात प्रतिशत ही काम हुआ था। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण हालत में प्लांट का कुछ हिस्सा पानी में बह गया था। उन्होंने कहा कि पानी में बह गई सोलर प्लेटों व अन्य सामान को अब इकट्ठा कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है कि कंपनी को आखिर इससे नुकसान कितना हुआ। उन्होंने साफ किया कि 15 मेगावाट का यह फ्लोटिंग सोलर ग्रीन एनर्जी प्लांट जरूर लगेगा और सफलता पूर्वक चलेगा, लेकिन अब इसे पूरा करने में कुछ देरी हो सकती है।