{"_id":"67ffb60990f771ddc5086bfe","slug":"15-kanal-land-occupied-by-installing-idols-of-gods-bhutto-una-news-c-93-1-una1002-151448-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवताओं की मूर्ति स्थापित कर 15 कनाल भूमि कब्जाई : भुट्टो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवताओं की मूर्ति स्थापित कर 15 कनाल भूमि कब्जाई : भुट्टो
विज्ञापन
बोले-प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो भाजपा करेगी आंदोलन
राज्यपाल से भी हस्तक्षेप की उठाई मांग
मोमनियार पंचायत के बॉल का है यह मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में फिर अवैध कब्जे का मामला गरमा गया है। इस बार विवाद की जड़ बनी है पंचायत मोमनियार के अंतर्गत वार्ड बॉल की 15 कनाल सरकारी भूमि। इस पर एक कांग्रेस नेता की ओर से कथित रूप से कब्जा किए जाने का आरोप है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कुटलैहड़ से पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया। पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने आरोप लगाया कि मोमनियार जिला परिषद वार्ड के मोमनियार पंचायत के वार्ड बॉल की इस बहुमूल्य सरकारी भूमि पर एक प्रभावशाली कांग्रेस नेता ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इस कब्जे को वैध दिखाने की मंशा से नेता ने भूमि पर देवताओं की एक मूर्ति स्थापित की है। दविंदर भुट्टो का कहना है कि धार्मिक भावनाओं का सहारा लेकर कब्जे को नैतिक समर्थन देने की कोशिश की जा रही है, जो न केवल गैरकानूनी है बल्कि आस्थाओं के साथ खिलवाड़ है। भुट्टो ने जिला ऊना और उपमंडल बंगाणा प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मुद्दे पर पूरी तरह से आंखें मूंदे बैठा है। जबकि, आम जनता के छोटे-मोटे निर्माण कार्यों या भूमि उपयोग में मामूली बदलाव पर तुरंत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाती है। वहीं इस तरह के बड़े कब्जे पर कोई कार्रवाई नहीं होना यह दर्शाता है कि अवैध कब्जाधारियों को मित्रों की सरकार और स्थानीय प्रशासन से संरक्षण प्राप्त है। दविंदर कुमार भुट्टो ने इस कथित कब्जे के पीछे राजनीतिक मिलीभगत का आरोप भी लगाया। उन्होंने यह भी चेताया कि अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो भाजपा जिला स्तर पर आंदोलन करेगी और राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग भी करेगी।