फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   13th firing incident in Una in five years, 11 killed

Una News: ऊना में पांच साल में 13वां गोलीकांड, 11 की गई जान

Mon, 28 Jul 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 28 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
13th firing incident in Una in five years, 11 killed
ऊना। जिला ऊना में गोलीकांड की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। रविवार की वारदात के साथ बीते पांच वर्षों में जिले में करीब 13 बार गोलियां चलीं, जिनमें 11 लोगों की जान गई। चौंकाने वाली बात यह है कि सात हत्याएं जमीन विवाद से जुड़ी रहीं, जबकि तीन अन्य मामलों में अलग-अलग व्यक्तिगत रंजिश और अन्य कारण सामने आए।
विज्ञापन

ताजा मामला रविवार को सामने आया, जब 27 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ गग्गी को बसाल ख्वाजा में दिनदहाड़े पिस्टल से गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। यह घटना न केवल सुनियोजित थी बल्कि इसने जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होने की हकीकत उजागर कर दी। बता दें कि हाल ही में पीर निगाह में एक व्यक्ति को पिस्टल सहित गिरफ्तार किया गया, जबकि कई मामलों में आरोपी हवाई फायरिंग करते मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

बीते वर्षों के बड़े गोलीकांड:
भदसाली (2024) – जमीन विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या।
कोहाड़ छन्न (नवंबर 2024) – रास्ते को लेकर विवाद में शराब के नशे में धुत सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी ने सैर कर रहे पिता-पुत्र पर गोली चलाई। पिता राजीव मनकोटिया की पीजीआई में मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहडाला (अक्तूबर 2023) – गली में पाइपलाइन डालने को लेकर विवाद में सहकारी सोसायटी सचिव प्रमोद पाल राणा को सिर में गोली मारी गई।
अप्रैल 2021 – जमीन विवाद में आईटीबीपी के एएसआई की गोली मारकर हत्या। पालकवाल में अवैध खनन को लेकर ट्रैक्टर चालकों पर गोलियां चलीं, दोनों घायल।
त्याई (अंब उपमंडल, अगस्त 2021)–जमीन विवाद में सुरजीत कुमार को गोली मार दी गई, पीजीआई में मौत।
2020 – सिंचाई हौदी निर्माण विवाद में राजस्व विभाग के अस्थायी चौकीदार की गोली मारकर हत्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed