फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   छात्रों ने विज्ञान पर बताए क्रिया कलाप

छात्रों ने विज्ञान पर बताए क्रिया कलाप

Thu, 28 Feb 2019 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने विज्ञान पर बताए क्रिया कलाप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरोली (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कांगड़ के अशोका ईको क्लब ने वीरवार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया। ईको क्लब प्रभारी जोगिंद्र कौशल ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों को विज्ञान अध्यापक अश्वनी कुमार और ईको सह प्रभारी संदीप की देखरेख में विज्ञान पर आधारित क्रिया कलाप किए। इसमें चाहत और हिमांशु ने ज्वलन के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता, नामित और दक्ष ने वायु दाव पर आधारित क्रिया कलाप किए। अरमान और पारुल ने पेरिस्कोप पर, रमन और दर्शनजोत ने अमल क्षार और जल पर आधारित क्रिया कलापों की जानकारी दी।


प्रीती और पालक ने वायु मंडलीय दबाव, स्नेहा और पालक ने चुंबक पर आधारित क्रिया कलाप, श्रुति और सिमरन ने न्यूटन डिस्क और विद्युत उत्पादन पर क्रिया कलाप किए। प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने छात्रों को विज्ञान में अधिक रुचि लेने और वैज्ञानिक क्रिया कलाप में अधिक रुचि लेने का आह्वान किया। अश्वनी कुमार ने छात्रों को रमन प्रभाव के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सतीश शर्मा, जोगिंद्र कौशल, विजय सैणी, अश्वनी कुमार, संदीप टीजीटी, किरण ठाकुर, सुखजीत कौर, निशा शर्मा, पूनम जगोता, किरण कौशल, अनीता कुमारी, वीना राणा, संतोष कुमारी, सुषमा देवी, संतोष शास्त्री, तारा देवी एवं रेखा रानी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed