{"_id":"5bbe2ff3867a55282a38f252","slug":"131539190771-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में 15 हजार श्रद्धालु हुए नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी में 15 हजार श्रद्धालु हुए नतमस्तक
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
माता के जयकारों से गूंजा चिंतपूर्णी दरबार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। शारदीय नवरात्र के पहले दिन माता चिंतपूर्णी के दरबार में 15 हजार श्रद्धालु नतमस्तक हुए। मंदिर में दिनभर माता के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रात दो बजे ही मंदिर के कपाट दर्शनों के लिए खोल दिए गए थे।
इसके कारण दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को लाइनों में खड़े रह कर प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ी। काफी दिनों से खाली पड़े बाजार में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। मंदिर को रंग-बिरंगे फल-फूलों से सजावट होने के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु फोटो और सेल्फी लेकर आनंदित हो रहे हैं। मंदिर में माथा टेकने के लिए श्रद्धालु लाइनों में पर्ची लेकर माता के दर्शनों को जा रहे थे। मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा का कहना है कि शारदीय नवरात्र के पहले दिन करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया।
विज्ञापन