फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दिव्यांग चलाएंगे डीसी ऑफिस की कैंटीन

दिव्यांग चलाएंगे डीसी ऑफिस की कैंटीन

Mon, 15 Jan 2018 07:49 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग चलाएंगे डीसी ऑफिस की कैंटीन

शशिभूषण पुरोहित

विज्ञापन

ऊना।
जिला प्रशासन की कैंटीन अब दिव्यांग चलाएंगे। डीसी विकास लाबरू ने अनूठी पहल करते हुए प्रदेश की एक ऐसी पहली कैंटीन का निर्माण शुरू करवाया है। इसे शारीरिक रूप से अक्षम दिव्यांग संचालित करेंगे। नेशनल कॅरिअर सर्विस फॉर डिफ्रेेंटली एबल केंद्र की ओर से इस कैंटीन में छह दिव्यांगों को स्वरोजगार दिया जाएगा।

कैंटीन लगभग बनकर तैयार है। बहुत जल्द इसे संचालित कर दिया जाएगा। जिला मुख्यालय में ऐसी कैंटीन को जिला प्रशासन की एक अनूठी पहल के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें छह ऐसे दिव्यांग सेवाएं देंगे जो किसी न किसी रूप में शारीरिक रूप से अक्षम हैं। इन दिव्यांगों को बाकायदा कुफरी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में एक माह का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन


कैंटीन में फास्ट फूड से लेकर चाय-कॉफी आदि दिव्यांग सदस्य तैयार करेंगे जिससे इन्हें स्वरोजगार मिलेगा। सहायक आयुक्त संजीव कुमार ने बताया कि इस कैंटीन के निर्माण में उपायुक्त विकास लाबरू की सोच रही है। इसमें कई संस्थाओं, उद्योगों और व्यक्तियों ने सहयोग किया। उन्होंने बताया कि डीसी ऑफिस के प्रांगण में निर्मित इस कैंटीन भवन पर कुल 8.59 लाख 500 की लागत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने किया सहयोग
दिव्यांगों की ओर से चलाई जा रही इस कैंटीन के निर्माण में नेस्ले, एसबीआई ऊना, इलाहबाद बैंक, आरएसबी प्रोजेक्ट, स्विस गार्नियर्स, इनॉक्स विंड, हिमाचल ग्रामीण बैंक, येस बैंक, यूको बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, श्री चिंतपूर्णी मंदिर न्यास, विश्वजीत और लखविंद्र ने सहयोग किया।

दिव्यांगों को मिलेगा स्वरोजगार : विकास लाबरू
डीसी विकास लाबरू ने कहा कि इस पहल से दिव्यांगों को स्वरोजगार मिलेगा। ये शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए एक प्रेरणा स्रोत का भी कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि कैंटीन में पहली दफा जिला प्रशासन एकमुश्त निवेश करेगा। इसमें कोल्ड ड्रिंक्स आदि के अलावा खाद्य सामग्री आदि संचालकों को मुहैया करवाएगा। जिला प्रशासन समय-समय पर स्वरोजगार पाने वाले दिव्यांगों की मदद भी करेगा। इसके लिए छह युवाओं का चयन किया गया है।


आत्मविश्वास बढ़ाएगी पहल : डॉ. पांडेय
नेशनल कॅरिअर सर्विस फॉर डीए के प्रभारी उपनिदेशक डॉ. वीके पांडेय ने बताया कि केंद्र की ओर से छह युवाओं को कैंटीन संचालन के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन और उपायुक्त का आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से दिव्यांगों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और अन्य दिव्यांगजन भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed