फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कब बुझेगी कुटलैहड़ हलके की प्यास

कब बुझेगी कुटलैहड़ हलके की प्यास

Fri, 27 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
कब बुझेगी कुटलैहड़ हलके की प्यास
दलजीत शर्मा
विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)।
बंगाणा उपमंडल की लगभग 30 पंचायतों में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। सर्दियों में भी पानी की सप्लाई ठप होने से लोगों में विभाग और सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि महज 10 से 15 मिनट तक पानी की सप्लाई आ रही है जो नाकाफी है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनावों के समय में मूलभूत सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों का वोट मांगने वाले प्रत्याशियों से एक ही सवाल है कि गर्मियों में पानी की समस्या तो समझ आती है लेकिन सर्दियों में भी पानी न आने को लेकर दाल में कुछ काला नजर आ रहा है। पिछले कुछ समय से ग्राम पंचायतों में समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों रमन शर्मा, किशोरी लाल, राज कुमार, राजन शर्मा, रंजना वाला, उमेश कौशल, ओम प्रकाश, सुषमा शर्मा, अंजना देवी, कांता शर्मा, लाल चंद, शकुंतला देवी सहित अन्य लोगों का कहना है कि हमेशा ही कुटलैहड़ के लोगों के साथ विश्वासघात होता आया है। चुनावों से पहले जनता से वादे किए जाते हैं लेकिन बाद में जनता के दुख-दर्द से किसी को कुछ लेना देना नहीं होता। इस बार जनता अपनी पूरी सोच-समझ के साथ मतदान करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने तुतड़ू-कोहडरा पेयजल योजना का शुभारंभ तो किया लेकिन योजना का कोई लाभ नहीं मिला। आए दिन यह योजना बदहाली के चलते हांफती नजर आती है। प्रदेश सरकार भी कुटलैहड़ में पेयजल समस्या को हल करने में नाकाम रही जबकि लंबे समय से भाजपा का विधायक विधानसभा में जा रहा है लेकिन आज तक दोनों ही पार्टियां कुटलैहड़ में पेयजल समस्या का हल नहीं करवा पाई हैं। ऐसे में जनता अब सरकार और विधायक से हिसाब मांग रही है। अब समय आ गया है कि जनता प्रत्याशियों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। विस चुनावों में जनता किसे सत्ता दिलाती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

क्या कहते हैं विधायक
कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस ने कुटलैहड़ क्षेत्र के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस ने विस क्षेत्र का बजट रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर पेयजल समस्या को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।
विज्ञापन


क्या कहते हैं कांग्रेस प्रत्याशी
कांग्रेस प्रत्याशी कुटलैहड़ विवेक शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक पिछले 15 वर्षों से सत्ता में बैठे हैं लेकिन आज दिन तक पेयजल समस्या तक को हल नहीं कर पाए। विधायक बनने के बाद क्षेत्र की पेयजल समस्या को तुरंत हल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed