{"_id":"599718cf4f1c1b86558b48ef","slug":"131503074511-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश का औद्योगीकरण भाजपा की देन: प्रो. राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश का औद्योगीकरण भाजपा की देन: प्रो. राम
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुलैहड़ (ऊना)। हरोली भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रो. राम कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार का हिमाचल के उद्योगों को करों में राहत देने के पैकेज को 2027 तक बढ़ाने का स्वागत किया है। इसके लिए हरोली भाजपा मंडल ने सांसद अनुराग ठाकुर और केंद्र सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का औद्योगीकरण भाजपा की देन है। उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2002 में हिमाचल में भाजपा की सरकार थी और केंद्र में वाजपेयी की सरकार थी, उस समय प्रो. धूमल के आग्रह पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हिमाचल को 2013 तक विशेष रियायतों का औद्योगिक पैकेज दिया था, जिससे हिमाचल प्रदेश में हजारों उद्योग लगे और युवाओं को रोजगार मिला। लेकिन, जैसे ही केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी इस पैकेज को 2013 से घटाकर 2007 तक कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हिमाचल में भाजपा की सरकार न होते हुए भी हिमाचल को 2027 तक करों में छूट दी है। इससे प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढे़गा और रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योग विभाग में भारी भ्रष्टाचार के कारण हिमाचल से उद्योगों का पलायन हो रहा है तथा दो माह बाद जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार आएगी, उद्योग विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त और रोजगार युक्त किया जाएगा। आने वाले समय में प्रदेश में बहुत औद्योगिक निवेश होने वाला है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे तथा भाजपा की सरकार साफ सुथरी ओर ईमानदार सरकार होगी।
विज्ञापन