{"_id":"62854182d8a09751d62bf7cc","slug":"13-lakh-token-tax-collected-from-311-vehicle-owners-in-una-una-news-sml409274524","type":"story","status":"publish","title_hn":"311 वाहन मालिकों से 13.34 लाख टोकन टैक्स की रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
311 वाहन मालिकों से 13.34 लाख टोकन टैक्स की रिकवरी
विज्ञापन
राकेश राणा
ऊना। पंजीकरण और लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) ऊना ने 311 वाहन मालिकों से 13.34 लाख रुपये टोकन टैक्स की रिकवरी की है। वहीं, करीब 700 अन्य वाहन मालिकों को भी नोटिस देकर टैक्स रिकवर करने की प्रक्रिया अमल पर लाई जा रही है। संबंधित वाहन मालिक टोकन टैक्स न भरकर सरकार को चूना लगा रहे थे।
जानकारी के अनुसार आरएलए ऊना में व्यावसायिक और व्यक्तिगत वाहन मालिकों ने 2015 से टोकन टैक्स ही नहीं भरा। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम सदर डा. निधि पटेल ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने टोकन टैक्स न भरने वाले वाहन मालिकों का आंकड़ा जुटाया।
नवंबर 2021 से शुरू किए गए इस कार्य के तहत करीब 1,000 व्यावसायिक और व्यक्तिगत वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर टोकन टैक्स जमा करने के निर्देश दिए गए। विभाग के सख्ती के बाद 311 वाहन मालिकों ने अपना टोकन टैक्स जुर्माना सहित भर दिया है। हालांकि, अभी करीब 700 मामलों में नियमानुसार कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
इन मामलों में पहला नोटिस देने के बाद दूसरा व तीसरा नोटिस भी दिया जाएगा। यदि इसके बावजूद वाहन मालिक अपना टोकन टैक्स जमा नहीं करवाते हैं तो आरएलए ऊना की तरफ से मामला रिकवरी तहसीलदार को भेजा जाएगा और टैक्स की रिकवरी करवाई जाएगी।
1,000 वाहन मालिकों में कई ऐसे भी हैं, जिन्होंने 2015 से अपना टोकन टैक्स नहीं भरा है। कई दो सालों बाद टोकन टैक्स जमा करवा रहे हैं। टैक्स जमा न होने से सरकार को सीधा चूना लग रहा था और वाहन मालिक धड़ल्ले से ही बिना टैक्स वाहन चला रहे थे। अब आरएलए ऊना की सख्ती के बाद टोकन टैक्सी रिकवरी हो रही है। संवाद
0
लंबित टोकन टैक्स को लेकर जारी हुए नोटिसों का असर हुआ है। नोटिस प्रक्रिया के बाद लंबित टोकन टैक्स की रिकवरी हो रही है। यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। सभी वाहन मालिकों से आग्रह किया है कि नियमानुसार टोकन टैक्स समय पर भरें।
डा. निधि पटेल
एसडीएम सदर, ऊना