फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   129 corona infected including 23 industry workers

ग कर्मियों समेत 129 कोरोना संक्रमित

Fri, 28 Jan 2022 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
129 corona infected including 23 industry workers
ऊना। जिले में शुक्रवार को 23 उद्योग कर्मियों समेत 129 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें आठ पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 277 सैंपल निगेटिव, पांच सैंपल रिपीट, 45 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 44 नए और एक फॉलोअप सैंपल पॉजिटिव है। आरटीपीसीआर लैब रिपोर्ट में ही अंब क्षेत्र के एक उद्योग से 23 कोरोना संक्रमित कर्मी मिले हैं।
वहीं, रैपिड एंटीजन टेस्ट में शुक्रवार को 474 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 85 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। अंब स्वास्थ्य खंड में 34 सैंपलों की जांच में दस, बसदेहड़ा स्वास्थ्य खंड में 41 सैंपलों की जांच में 19 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

गगरेट स्वास्थ्य खंड में 124 सैंपलों की जांच में 15, हरोली स्वास्थ्य खंड में 129 सैंपलों की जांच में 11, थानाकलां स्वास्थ्य खंड में 72 सैंपलों की जांच 16 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 71 सैंपलों की जांच में 12 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसी तरह निजी लैब में तीन सैंपल जांच में दो कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैपिड जांच में एसबीआई ऊना से एक, फर्स्ट आईआरबीएन बनगढ़ से आठ पुलिस कर्मी, सीएचसी थानाकलां से एक मामला सामने आया है। सीएमओ डा. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि सभी मामलों में हेल्थ प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed