फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   घने कोहरे ने बढ़ाई लोग की दिक्कतें

घने कोहरे ने बढ़ाई लोग की दिक्कतें

Wed, 19 Dec 2018 10:36 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
घने कोहरे ने बढ़ाई लोग की दिक्कतें
कोहरे का कहर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिले में घने कोहरे के बढ़ते प्रकोप के कारण लोगों की परेशानियों में इजाफा होना शुरू हो गया। सुबह-शाम कोहरे की ठंड के कारण स्कूली विद्यार्थियों, कामगारों और दो पहिया वाहन चालकों सहित रात के समय सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


कोहरे से लोगों के हाथ-पैर सुन्न होने शुरू हो गए हैं। निजी स्कूलों में जाने वाले नन्हे-मुन्हे नौनिहालों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को ऊना का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम ताममान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 2.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। मौसम अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में ठंड और घने कोहरे की मार बढ़ सकती है।

विज्ञापन

इससे जिला के लोगों की परेशानियों बढ़ सकती है। ऊना की राम प्यारी, सुमना देवी, कमल देवी, रीना शर्मा, किरन ने बताया कि उन्हें सुबह-सवेरे भारी ठंड और कोहरे में बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म वस्त्र और गर्म चीजों का सेवन करवाकर ठंड से सुरक्षित रखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed