फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बैलगाड़ी से प्रदर्शन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बैलगाड़ी से प्रदर्शन

Sat, 26 May 2018 06:52 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बैलगाड़ी से प्रदर्शन
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बैलगाड़ी से प्रदर्शन
विज्ञापन

बस स्टैंड ऊना से डिसी ऑफिस तक निकाली रैली, प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने की अगुवाई
बैलगाड़ी पर सवार होकर अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन, केंद्र पर बरसे मुकेश अग्निहोत्री
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
आसमान छू रही महंगाई और प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला मुख्यालय ऊना में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह रायजादा, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक राकेश कालिया, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विवेक शर्मा सहित सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। सुक्खू ने प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था के मामले में असफल होने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने एडीसी कृतिका कुलहरी के माध्यम से राष्ट्रपति को महंगाई के खिलाफ ज्ञापन भेजा। इस दौरान कांग्रेसी बैलगाड़ी पर सवार दिखे। बैलगाड़ी सड़कों में दौड़ती देख लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी। पूर्व विधायक राकेश कालिया भी बैलगाड़ी पर सवार दिखे। सुक्खू ने कहा कि जिस दिन से भाजपा सरकार बनी है, प्रदेश में 35 के करीब मर्डर व 65 मामले बलात्कार व छेड़छाड़ के घटित हुए। इसके बावजूद प्रशासन पंगु बनकर रह गया है। राजनैतेिक द्वेष के चलते धड़ाधड़ तबादले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले चार सालों में कमरतोड़ महंगाई कर दी है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय गैस सिलिंडर की कीमत 484 रुपए थी जो अब 800 रुपये हो गई है। डीजल-पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं, दालों के रेट चार गुना बढ़ गए हैं। इससे पहले कांग्रेसी किला बाबा बेदी के समीप एकत्रित हुए जहां से जुलूस की शक्ल में बस स्टैंड, वर्कशॉप, रोटरी चौक से नारेबाजी करते हुए मिनी सचिवालय पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसियों ने घोड़ागाड़ी और बैल गाड़ी के अलावा हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई न रोक पाने के आरोप लगाए।


चार महीने में 50 हजार तबादले : मुकेश
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद सिर्फ तबादलों पर जोर दिया है। चार महीनों में 50 हजार तबादले कर कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। मुकेश ने कहा कि भाजपा को किसी पर भरोसा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां भी जयराम ठाकुर जाते हैं, वहां का पूरा प्रशासनिक अमला ही बदल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ऊना के एसपी का तबादला भी भाजपा की देन है। मंत्रियों के कहने पर अधिकारियों को बदला जा रहा है। बद्दी में एसपी का तबादला कर दिया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा को पता चला कि कांग्रेस महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है तो ऊना मुख्यालय को छावनी के रूप में बदल दिया। बेतहाशा पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed