फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डायलिसिस सुविधा शुरू

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डायलिसिस सुविधा शुरू

Thu, 01 Mar 2018 10:06 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डायलिसिस सुविधा शुरू

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जिला वासियों को डायलिसिस की सुविधा मिलना शुरू हो गई। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की मौजूदगी में इसका शुभारंभ किया। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला में डायलिसिस की सुविधा मिलने से मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पडे़गा, वहीं उनके धन और समय की बचत के साथ-साथ अनावश्यक परेशानी से भी निजात मिलेगी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में अनेक कदम उठाए हैं।

जिला में खुला डायलिसिस केंद्र इनमें से एक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट गांवों और गरीबों के उत्थान पर आधारित है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए देश के लगभग 10 करोड़ गरीब परिवारों को 50 हजार से लेकर पांच लाख रुपये तक की मुफ्त बीमा योजना को लाया जिससे देश की 50 करोड़ आबादी लाभान्वित होगी। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले चार वर्षों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है।
विज्ञापन


उन्होने कहा कि ऊना में पीजीआई का सैटेलाइट सेंटर, मदर-चाइल्ड केयर अस्पताल, हमीरपुर में 250 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग संस्थान, बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऊना में ट्रिप्पल आईटी, बिलासपुर में हाइड्रो इंजिनियरिंग कॉलेज, हमीरपुर में तकनीकी विश्वविद्यालय, देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि ऊना में ट्रॉमा सेंटर के लिए प्रयास जारी हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना अस्पताल मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वर्तमान सरकार हरसंभव कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में स्वीकृत 26 डॉक्टरों के पदों को भरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। 100 बिस्तरों वाले मदर-चाइल्ड केयर अस्पताल का भी जल्द शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीजीआई सैटेलाइट अस्पताल के लिए ऊना के समीप पर्याप्त सरकारी भूमि है। उन्होंने कहा कि पीजीआई सैटेलाइट अस्पताल में 14 विभागों की ओपीडी होगी तो 124 डॉक्टर और 1370 पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed