{"_id":"5a1043824f1c1b9f678bc1fc","slug":"121511015298-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3200 युवाओं में से 440 ने ही क्लीयर किया ग्राउंड टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3200 युवाओं में से 440 ने ही क्लीयर किया ग्राउंड टेस्ट
Updated Sat, 18 Nov 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
ऊना में आयोजित भर्ती रैली में शारीरिक परीक्षा देते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
इंदिरा स्टेडियम में सेना भर्ती रेली के दूसरे दिन शनिवार को मंडी और कुल्लू जिलों के करीब 3200 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। युवाओं ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। करीब 440 युवाओं ने ही ग्राउंड टेस्ट क्लीयर किया।
सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल सोमराज गुलिया ने बताया कि सिपाही, सामान्य ड्यूटी, लिपिक, स्टोर कीपर के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में जिला मंडी और कुल्लू जिलों के करीब 4200 युवाओं ने पंजीकरण करवाया था। भर्ती प्रक्रिया में 3200 युवाओं ने ही हिस्सा लिया। कहा कि दौड़ समेत अन्य शारीरिक परीक्षण में पास होने वाले अभ्यर्थियों का डोप टेस्ट भी करवाया जा रहा है ताकि नशा करके ग्राउंड टेस्ट क्लीयर करने वालों को बाहर किया जा सके। उन्होंने बताया कि रविवार को लाहौल-स्पिति जिले के युवाओं की सामान्य ड्यूटी सैनिक के लिए भर्ती के अलावा क्लर्क पदों के लिए भी युवाओं का परीक्षण किया जाएगा।