फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   टीकाकरण के बाद बिगड़ी विद्यार्थियों की तबीयत

टीकाकरण के बाद बिगड़ी विद्यार्थियों की तबीयत

Mon, 04 Sep 2017 10:28 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
टीकाकरण के बाद बिगड़ी विद्यार्थियों की तबीयत
ऊना। खसरा-रूबेला टीकाकरण के बाद ऊना स्थित एक निजी स्कूल के चार छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने पर बच्चों को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की मानें तो टीकाकरण का कोई नकारात्मक असर बच्चों पर नहीं पड़ा हैं। बल्कि, टीका लगने से अकसर बच्चे घबरा जाते हैं, जिस कारण उनकी सेहत बिगड़ जाती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला ऊना में 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों के लिए खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान का जारी है। अभियान के तहत 40 हजार से ज्यादा बच्चों को यह टीका लगाया गया। इसी अभियान के तहत सोमवार को शहर के एक निजी स्कूल में टीकाकरण अभियान जारी था। टीका लगाने के बाद नौवीं कक्षा के अक्षित, रमन और आठवीं के दीपक तथा छठी कक्षा की कविता की तबीयत बिगड़ी गई। तबीयत बिगड़ती देख स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह ने बताया कि बच्चो में घबराहट होने की शिकायत सामने आ रही है। बच्चों का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि अभी तक विभाग की ओर से करीब 40 हजार बच्चों का टीकाकरण किया गया है। अब तक जिले में एक दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत टीकाकरण के बाद बिगड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed