{"_id":"5988aa454f1c1bb01a8b46dc","slug":"121502128709-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम एवं उफान भाई बहन के रिश्ते पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम एवं उफान भाई बहन के रिश्ते पर भारी
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक(ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक एवं आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। खड्डें उफान पर रहीं और आवागमन में दिक्कत आई। दौलतपुर चौक-गगरेट रोड पर छह घंटे से भी ज्यादा समय तक घनारी में सड़क पूरी तरह से बंद रही। जिससे लोगों में भारी आक्रोश रहा। घनारी में निर्माणाधीन पुली के पास बनाया गया अस्थायी मार्ग बह गया। लोगों को बारिश में खड़े होकर मुसीबत का सामना करना पड़ा और एक वर्ष के बाद भाई की कलाई में बड़े चाव से शुभ मुहूर्त में राखी बांधने जा रही बहनें लेट हो गई। हर कोई लोनिवि को कोसता नजर आया। काबिलेगौर है कि घनारी में उक्त पुली भतिग्रस्त हुए एक वर्ष के ऊपर का समय हो चुका है, लेकिन कछुआ गति से चल रहे निर्माण कार्य से लोगों को हर रोज आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त दियोली, चलेट एवं अंबोआ में खड्डों के उफान पर रहने से छोटे वाहनों के लिए आवागमन बंद रहा। इसके अतिरिक्त दौलतपुर तलवाड़ा मार्ग पर रायपुर में मरवाडी-जोह मार्ग पर मरवाडी खड्ड के उफान में रहने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रही। सोमवार को दौलतपुर चौक में मुख्य चौक पर काफी देर तक जाम लगा रहा और ट्रैफिक कर्मी न होने से लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शीला देवी, राज रानी का कहना है कि बारिश के चलते रोड बंद होने से शुभ मुहूर्त पर भाई को राखी नहीं बाध पाई। बीडीसी की पूर्व चेयरपर्सन मंजू जरियाल ने कहा कि लोनिवि जनता को सुविधा देने में पूरी तरह से विफल रहा है, बहनें खराब सड़कों की वजह से समय पर राखी न बांध पाई।
एक वर्ष तक पुली तक नहीं बना पाए : सुशील
गगरेट से भाजपा प्रत्याशी रहे सुशील कालिया ने कहा कि गगरेट में विकास के कसीदे पढ़ने वालों को दौलतपुर चौक गगरेट एवं मरवाडी-दौलतपुर चौक-मुबारिकपुर सड़क की हालत देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घनारी में दौलतपुर चौक गगरेट मार्ग कई घंटे बंद रहा और प्रशासन समय पर जेसीबी न पहुंचा पाया। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से उक्त पुली की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त इसी पुली की वजह से किसानों की फसल खराब हो रही है और प्रशासन के मूकदर्शक बने रहने से शर्मनाक बात और नही हो सकती।