फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   120 posts of security guards and supervisors will be filled in a private company.

Una News: निजी कंपनी में भरे जाएंगे सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पद

Thu, 01 Jan 2026 05:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
120 posts of security guards and supervisors will be filled in a private company.
युवा
विज्ञापन

ऊना। सिस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर की ओर से पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइज़र के 120 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 5 जनवरी को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 6 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय अंब और 7 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष और वेतन 17,500 से 23 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। एक महीने की ट्रेनिंग के उपरांत अभ्यर्थियों की नियुक्ति एटीएम, अस्पतालों, औद्योगिक क्षेत्र, मॉल सहित अन्य संस्थानों में की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। प्रमाण पत्र मूल रूप से प्रस्तुत करना होगा। अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 पर संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed