फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बैंकों में हड़ताल, करोड़ों का कामकाज ठप

बैंकों में हड़ताल, करोड़ों का कामकाज ठप

Wed, 26 Dec 2018 10:28 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बैंकों में हड़ताल, करोड़ों का कामकाज ठप
बैंक - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिला यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक संगठन के आह्वान पर तमाम सरकारी बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल की। इसके चलते बैंकों की सभी शाखाएं बंद रहीं और कामकाज पूरी तरह ठप रहा। इसके चलते करोड़ों रुपये के लेन-देन का ठप हो गए। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी भारतीय स्टेट बैंक के बाहर में इकट्ठे हुए। यहां से रैली निकाली और केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ की हिमाचल इकाई के सहायक महासचिव अंजन केशव, सचिव ऊना अंजनी शर्मा और कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार शर्मा, पीएनबी के प्रधान डीके संधू, सचिव मुकेश दुरेजा, उप महासचिव पीएनबी कर्मचारी संघ हिमाचल उमेश ठाकुर ने यूनाइटेड फोरम बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक और विजया बैंक के विलय के फैसले का विरोध किया। इसके साथ ही मांग कि जल्द से जल्द कॉपोरेट डिफॉल्टर्स से ऋण की अदायगी करवाने के लिए सरकार ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि बैंक के विलय तथा मिश्रण से खराब ऋण ठीक नहीं होंगे। उन्होंने यह भी मांग की कि फोरम द्वारा उठाई जा रही वेतन वृद्धि की मांग को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजनी शर्मा ने कहा यदि सरकार और प्रबंधक ने अपना दृष्टिकोण नहीं बदला तो अधिकारियों और कर्मचारियों को बैंकों का काम ठप करने पर विवश होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बैंक ग्राहकों को जो असुविधा हुई है उसके लिए उन्हें खेद है। लेकिन इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय सरकार और बैंक प्रबंधकों की है। बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों शमशेर लाल, सुभाष सिंह, अमित श्रीवास्तव, संजीव ठाकुर, संजीव राणा, अजय सैणी, जनमीत, सुनील कुमार, राज कुमार, हिमांशु राणा, त्रिभुवन कंवर, बलराज, तरसेम लाल भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed