फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पीएमओ पर भ्रष्टाचार के छींटे : रजनी पाटिल

पीएमओ पर भ्रष्टाचार के छींटे : रजनी पाटिल

Tue, 20 Nov 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पीएमओ पर भ्रष्टाचार के छींटे : रजनी पाटिल
हमीरपुर हलके के कांग्रेस सम्मेलन के दौरान मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

ऊना। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) पर भ्रष्टाचार के छींटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ देश की सुरक्षा के लिए की गई राफेल जैसी डील में भ्रष्टाचार से सने हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस अधिवेशन के दौरान प्रेस वार्ता में रजनी पाटिल ने कहा कि अब बदलाव का वक्त है। जनता बदलाव चाहती है। यह बदलाव देने के लिए कांग्रेस तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस विजय का परचम लहराएगी। कांग्रेस सभी सीटों पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रही है। आगामी दिनों में कांगड़ा जिला में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। टिकट के लिए कांग्रेस नेताओं की दावेदारी के सवाल पर पाटिल ने कहा कि पार्टी स्तर पर कई नाम सामने आए हैं, लेकिन कांग्रेस की परंपरा सम्मेलनों में टिकट बांटने की नहीं है। यह पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने तय करना है कि टिकट को किस को दी जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी बाहरी व्यक्ति को टिकट देने की कोई आवश्यकता नहीं। हालांकि उन्होंने इस तरह की संभावनाओं से इंकार भी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष को दुश्मन की तरह ट्रीट कर रहे जयराम : मुकेश
ऊना। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने बहडाला में आयोजित कांग्रेस सम्मेलन में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हमीरपुर हलका अब भाजपा सरकार की आखिरी प्राथमिकता है।


उन्होंने कहा कि इस हकीकत से अब कोई मुंह नहीं मोड़ सकता, यह सब को दिख भी रहा है और समझ भी आ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम विपक्ष के अपने विरोधियों को दुश्मन की तरह ले रहे हैं, जो सही परंपरा नहीं है। विपक्ष को यदि दुश्मन की तरह ट्रीट करेंगे तो यह राजनीति के लिए अच्छी परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सम्मान देना तो दूर की बात है, विपक्षी विधायकों को नजरअंदाज किया जा रहा है। विधायकों की योजनाओं पर राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी विधायकों के साथ सरकार धक्का कर सकती है, लेकिन सरकार को यह बात पल्ले बांध लेनी चाहिए कि विधायक जनता के प्रतिनिधि हैं और उन्हें अपनी आवाज उठाने का पूरा हक है। कांग्रेस विधायक दल पूरे जोर-शोर से जनता की आवाज को उठाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 11 महीने की जय राम सरकार कोई एक नया काम प्रदेश के लिए नहीं कर पाई है, बल्कि पूर्व वीरभद्र सरकार की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करके ही पीठ थपथपाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed