{"_id":"5b5345544f1c1b47748b6229","slug":"111532183892-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन मंच से होगा समस्याओं का त्वरित समाधान: राजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन मंच से होगा समस्याओं का त्वरित समाधान: राजेश
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गगरेट(ऊना)। गगरेट विस के विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनमंच की शुरूआत है। जनमंच से लोगों की न केवल समस्याओं को सीधे सरकार के मंत्रियों द्वारा सुना जा रहा है, बल्कि समस्याओं को घर-द्वार निपटारा भी सुनिश्चित हुआ है।
ठाकुर शनिवार को खंड विकास कार्यालय गगरेट में जनमंच को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जन मंच के तहत जिला ऊना में ऊना और हरोली में दो जन मंच आयोजित किए जा चुके हैं। तीसरा जनमंच गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भद्रकाली स्थित वन विभाग के विश्राम गृह परिसर में पांच अगस्त को सुबह 10 बजे आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने गगरेट विधानसभा क्षेत्र के लोगों से जनमंच का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है। पांच अगस्त को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के भद्रकाली में निर्धारित जनमंच के दौरान गगरेट विधानसभा क्षेत्र की दस पंचायतों जिनमें सलोह बैरी, जोह, डंगोह खास, डंगोह खुर्द, पिरथीपुर, अभयपुर, भद्रकाली, कैलाशनगर, राम नगर तथा नकड़ोह शामिल हैं को विशेष तौर पर चिन्हित किया गया है। बैठक में एसडीएम सुनील वर्मा, सीएमओ डॉ. रमन शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, डीएफएससी राजीव शर्मा, बीडीओ सुदर्शन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
लोगों से सीधा संवाद उद्देश्य: डीसी
बैठक में उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि जनमंच का उद्देश्य आम लोगों और सरकार के बीच संवाद स्थापित करना है। जन मंच से प्राप्त समस्याओं को जहां दस दिन के भीतर निपटारा करना जरूरी है तो वहीं प्राप्त समस्याओं को ई-समाधान में अपलोड भी करना है। उन्होंने कहा कि ई-समाधान से मुख्यमंत्री स्वयं इसको देख सकते हैं। इसकी लगातार मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा निगरानी की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से समस्याओं का निपटारा करते वक्त पूरी सावधानी बर्तने तथा गलत जानकारी से बचने को कहा है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान को लेकर गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सरकार कड़ी कार्रवाई कर सकती है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके विभाग से संबंधित कोई भी समस्या गगरेट विधानसभा क्षेत्र से संबंधित प्राप्त हो रही है उसका समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाएं तथा समस्याओं के निपटारे संबधित जानकारी को क्षेत्र के एसडीएम और बीडीओ को देना भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन