{"_id":"5afc253d4f1c1b1a5e8b4f2d","slug":"111526474045-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से बचने को घर के पास इकठ्ठा न होने दें पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से बचने को घर के पास इकठ्ठा न होने दें पानी
Updated Wed, 16 May 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से बचाव को घर के पास इकट्ठा होने दें पानी
स्वास्थ्य विभाग ऊना ने मनाया राष्ट्रीय डेंगू दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना के सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिल कुमार ने की। उन्होंने बताया कि डेंगू एक वायरल बीमारी है जो एडीज मच्छर के काटने से होती है। डेंगू रोगी को तेज बुखार, सिर दर्द, बदन व जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द का होना, अमाशय से रक्तस्राव, शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होना आदि लक्षण होने पर रोगी को शीघ्र अस्पताल में दाखिल करवा उपचार के लिए संपर्क करें। उन्होंने बताया कि एडीज मच्छर हमेशा दिन के समय ही काटता है लेकिन इससे पैदा वायरल एक दूसरे में नहीं फैलता। उन्होंने बताया कि ये मच्छर टूटे बरतनों, टायरों, कूलरों, एसी और खड़े पानी में पनपते हैं। उन्होंने बताया कि अपने घर तथा परिसर में टूटे बरतन, पुराने टायर, टूटे घड़े न रखें जिससे उनमें पानी न ठहर सके। इस अवसर पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी कांता ठाकुर, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नरेश कुमार, शशि कुमारी, बीसीसी समन्वयक कंचन माला और आशा समन्वयक सुनील कुमार उपस्थित रहे।