{"_id":"5a4cd5894f1c1bf61b8b67e9","slug":"111514984841-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई ने कब्जे में लिए मकान और दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई ने कब्जे में लिए मकान और दुकान
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)।
एसबीआई ने लोन की अदायगी न करने पर संतोषगढ़ नगर में एक रिहायशी मकान और दुकान को कब्जे में लिया है। लंबे समय से लोन धारक की ओर से लोन की किस्तें न देने पर बैंक ने संपत्ति को कब्जे में लिया। बैंक ने लोन धारक को लोन की अदायगी करने के लिए एक माह का समय दिया है। यदि लोन धारक ने तय अवधि में ऋण अदा न किया तो बैंक जब्त की गई संपत्ति की नीलामी कर देगा।
एसबीआई के अधिकारी पीएल नेगी ने बताया कि लोन धारक ने अपने और अपनी पत्नी के नाम पर 2009 में बैंक से 15 लाख रुपये का हाउस लोन लिया था। उन्होंने बताया कि लंबे समय से लोन की किस्तें न देने पर बैंक से लिए लोन की राशि बढ़कर 19 लाख रुपये हो गई थी। इसके अलावा लोन धारक का खाता भी एमटीएल हो चुका है। पीएल नेगी ने बताया कि बैंक की ओर से लोन धारक को कई बार नोटिस भी जारी किए गए लेकिन लोन धारक ने लोन की किस्तों की अदायगी नहीं की।
विज्ञापन
इस पर बैंक ने ऋण धारक के मकान और दुकान को कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक को ऋण की अदायगी के लिए एक माह का और समय दिया गया है। यदि लोन धारक एक माह में बैंक से लिए हाउस लोन की अदायगी नहीं करता है तो कब्जे में ली गई संपत्ति को नीलाम कर दिया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ एसबीआई संतोषगढ़ शाखा के प्रबंधक विनय संधू, अनिल शर्मा और राजस्व विभाग से कानूनगो रमन कुमार व संतोषगढ़ के पटवारी रविंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन