फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   तीन तलाक पर सुप्रीमकोर्ट का निर्णय ऐतिहासिक: सुशील

तीन तलाक पर सुप्रीमकोर्ट का निर्णय ऐतिहासिक: सुशील

Tue, 22 Aug 2017 09:59 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक पर सुप्रीमकोर्ट का निर्णय ऐतिहासिक: सुशील
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील कालिया ने कहा कि तीन तलाक को सुप्रीम कोर्ट की ओर से असंवैधानिक देने का निर्णय साहसिक है। वहीं, मुस्लिम महिलाओं के लिए स्वाभिमान पूर्ण और समानता के एक नए युग की शुरुआत है। सुप्रीम कोर्ट का आभार जताते हुए सुशील कालिया ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के पक्ष को विवेकपूर्ण तरीके से सर्वोच्च अदालत के सामने रखने के लिए केंद्र की मोदी सरकार बधाई की पात्र है। कालिया ने कहा कि यह फैसला किसी की जीत अथवा हार का नहीं अपितु मुस्लिम महिलाओं के समानता के अधिकार और मूलभूत संवैधानिक अधिकार की जीत है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च अदालत ने ट्रिपल तलाक को असंवैधानिक करार देकर देश की करोड़ों मुस्लिम महिलाओं का मान सम्मान और समानता के साथ जीने का अधिकार दिया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया की तरफ बढ़ते कदम को साकार करता है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार सबका साथ सबका विकास नारे को लेकर आगे बढ़ रही है, जबकि कांग्रेस सहित अभी भी तमाम विपक्ष जात पात और धर्म की राजनीति में फंसकर देश को कमजोर करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि डोकलाम मुद्दे पर चीन के सामने मजबूत दीवार की तरह खड़े होकर दर्शा दिया है कि अब भारत की डोर नरेंद्र मोदी जैसे सशक्त नेतृत्व के पास है, जो झुकना नहीं जानता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed