{"_id":"66c116a7d4e62aaafd094005","slug":"11-year-old-girl-from-chintpurni-and-31-year-old-youth-from-gagret-missing-una-news-c-93-1-ssml1048-130834-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी से 11 साल की लड़की और गगरेट से 31 वर्षीय युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी से 11 साल की लड़की और गगरेट से 31 वर्षीय युवक लापता
Sun, 18 Aug 2024 03:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिले में एक दिन के भीतर दो लोगों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। लापता होने वालों में एक 11 साल की लड़की और एक 31 साल का युवक शामिल है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत एक 11 साल की लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नीला पत्नी रणजीत निवासी शिमला वाड़ी तहसील समोकटिया जिला जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल ने पुलिस को शिकायत दी कि बीती 14 अगस्त को उसकी बेटी घर से सामान लेने चिंतपूर्णी बाजार गई थी, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी। नीला ने पुलिस को बताया कि वीरवार और शुक्रवार को उन्होंने अपनी बेटी की काफी तलाश की, लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे शिकायत देना बेहतर समझा।
वहीं, दूसरा मामला पुलिस थाना गगरेट के तहत टटहेड़ा गांव जिला ऊना में पेश आया। जहां रहने वाले हरमिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा कपिल उम्र 31 वर्ष घर से बिना बताए कहीं चला गया। उन्होंने अपने स्तर पर सभी जान पहचान वालों के यहां पता कर लिया, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि बीते कुछ समय के भीतर जिला में बच्चों व युवाओं के लापता होने के मामले बढ़े हैं। इसमें हरोली, संतोषगढ़, गुगलैहड़ से बच्चों के लापता होने के मामले शामिल है। हालांकि पुलिस ने ऐसे अधिकतर मामलों को सुलझा लिया, लेकिन ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जो कि क्षेत्रवासियों के लिए चिंता का विषय बन चुका है।
-- -
पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने कहा कि एक 11 साल की बच्ची सहित दो लोगों के लापता होने के मामले रिपोर्ट हुए हैं। पुलिस जांच में जुटी है। सीसीटीवी से कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जांच जारी है।