{"_id":"67dff8aed7047fdfe30d3337","slug":"105-people-donated-blood-for-the-needy-in-the-camp-una-news-c-93-1-ssml1048-149403-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शिविर में 105 ने जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शिविर में 105 ने जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया। इस शिविर का आयोजन बड़ा तालाब भंजाल में किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने किया। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। इस दौरान डॉक्टर पूजा, अमनदीप, ऋतिक शर्मा, मनप्रीत सिंह, अशदीप सिंह, सुखजिंद्र सिंह, गगनदीप ने रक्त संग्रहण किया और दाताओं के स्वास्थ्य की जांच की। शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट के प्रधान मुनीश कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
शिविर में भाग लेने वाले दाताओं को प्रमाण पत्र और स्वस्थ जीवन के लिए विशेष परामर्श भी दिया गया।रक्तदाताओं को पौष्टिक आहार भी वितरित किया गया। इस मौके पर शम्मी सिंह, राजिंदर बंसल, अमित सिद्धू, मंजीत सिंह, योग राज, दामिनी, राहुल ठाकुर, समाज सेवी महंत जीनत, तरसेम सिम्मी, हिमांशु जसवाल, आकाश मौजूद रहे।