फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   102 grams of chitta seized from a youth near Naloot

Una News: नलूट के पास युवक से 102 ग्राम चिट्टा पकड़ा

Thu, 08 Jan 2026 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
102 grams of chitta seized from a youth near Naloot
बंगाणा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। थाना बंगाणा की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव नलूट के पास एक युवक से 102 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान विशाल सिंह, निवासी ग्राम पुखरा, डाकघर जखेडा, तहसील एवं जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली। इसके आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव नलूट लठियाणी के पास नाका लगाया गया। इस दौरान पैदल जा रहे युवक को संदेह के आधार पर रोका गया और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 102 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने नशीला पदार्थ कहां से लाया और इसे कहां सप्लाई करना था। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। बताया गया है कि शहीद भगत सिंह क्लब लठियाणी ने नशे के खिलाफ अपनी पहल शुरू की है और इसी के तहत आज यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed