{"_id":"5bf6e138bdec2241885d4672","slug":"101542906168-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना से पीएनजी नेटवर्किंग का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना से पीएनजी नेटवर्किंग का शुभारंभ
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
Gas Pipe Line
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। रसोई गैस का आपूर्ति तंत्र पूरी तरह से बदलने जा रहा है। ऊना जिले में अगले 10 वर्ष की अवधि के दौरान 28 हजार के करीब लोगाें को कनेक्शन देने का लक्ष्य है। सांसद अनुराग ठाकुर ने पीएनजी नेटवर्किंग कार्य के शुभारंभ अवसर पर यह बात वीरवार को कही।
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस योजना से भारत के 35 फीसदी भौगोलिक क्षेत्र में बसी 50 फीसदी आबादी को पीएनजी और सीएनजी के रूप में स्वच्छ ईंधन मिलेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि हिमाचल प्रदेश में सर्वप्रथम उनके संसदीय क्षेत्र को इस सेवा से जोड़ने के लिए चुना गया। प्रथम चरण में ऊना को इसमें शामिल किया गया है और बाद में हमीरपुर व बिलासपुर शहरों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
दो साल में यह प्रोजेक्ट चालू कर दिया जाएगा। भारत पैट्रोलियम ने ऊना में पीएनजी के लिए 10 सालों में 28170 कनेक्शन जारी करेगा। रसोई गैस सुविधा के साथ ही भविष्य में सीएनजी पंप भी स्थापित होंगे जिनके माध्यम से वाहनों को गैस के माध्यम से चलाया जाएगा। यह पेट्रोल-डीजल की तुलना में 40 फीसदी सस्ती रहेगी। पीएनजी सुविधा सुलभ होने के साथ ही अन्य रसोई गैस की तुलना में 15 फीसदी सस्ती होगी। पहले चरण में 52 करोड़ की लागत से कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, विधायक सतपाल रायजादा, बलवीर चौधरी, उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, नप के अध्यक्ष अमरजोत सिंह बेदी, पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, भाजपा नेता सुशील कालिया, रमेश भडोलिया, शंभु गोस्वामी, लखवीर लक्खी, डॉ. सुभाष शर्मा, विवेक भारद्वाज, हरभजन मान, उर्मिला चौधरी, लक्ष्मी जरियाल, रितकिा भारद्वाज, पार्षद पुष्पा देवी, नरेश बिट्टू, मनु मनकोटिया, खड्ग सिंह, पवन बीटन, नवीन पूरी, राजेश धर्माणी, अनिल कपिला, वरुण मेहन, तरसेम शर्मा, विनोद आनंद, विक्रम ठाकुर सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।