{"_id":"5aa127304f1c1bb5568b79a0","slug":"101520510768-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के प्रति सोच में बदलाव की जरूरत : कृतिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के प्रति सोच में बदलाव की जरूरत : कृतिका
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
महिला दिवस पर डीआरडीए सभागार ऊना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीसी कृतिका कुलहरी ने की। उन्होंने कहा कि आज भी समाज को बेटियों के प्रति व्याप्त मानसिकता में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज भी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति भेदभाव देखने को मिलता है जिसके प्रति सोच में व्यापक बदलाव लाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि हमें बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं रखना चाहिए तथा परिवार में बहु के रूप में शामिल महिला को भी बेटी का दर्जा देकर सम्मान देना चाहिए। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बेहतर कार्य करने वाली जिला की 10 महिला पंचायत प्रधानों को एडीसी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इनमें गिंडपुर मलोन की प्रधान नर्वदा जसवाल, नंदपुर की प्रधान रंजना कुमारी, मुच्छाली से अनीता कुमारी, अरलु खास से निर्मला भारती, सलोह बैरी की प्रधान सविता कुमारी, दियोली की प्रधान किरण लता, सैंसोवाल की प्रधान प्रोमिला देवी, दुलैहड़ की प्रधान आशा कौशल, अजौली पंचायत प्रधान परवीन देवी और झलेहड़ा पंचायत प्रधान मोनिका कपिला शामिल हैं। कार्यक्रम में जिला के 10 महिला मंडलों की प्रधानों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इनमें लडोली पंचायत के महिला मंडल ठारा की प्रधान उर्मिला धीमान, दियाड़ा पंचायत के महिला मंडल दियाड़ा की प्रधान पूनम देवी, चम्याड़ी पंचायत के डरोह महिला मंडल की प्रधान संतोष सान्याल, रछोह महिला मंडल प्रधान आशा देवी, पंचायत कलोह के महिला मंडल कलोह की प्रधान बबीता रानी, रायपुर पंचायत के महिला मंडल रायपुर की प्रधान रक्षा देवी, बढ़ेडा लोअर के महिला मंडल की प्रधान प्रेम लता, नंगल खुर्द पंचायत के महिला मंडल की प्रधान सत्या राणा, अजौली पंचायत के महिला मंडल अजौली की प्रधान मधुबाला तथा डठवाड़ा पंचायत के महिला मंडल डठवाड़ा की प्रधान निशा शामिल हैं। इस अवसर पर पीओ डीआरडीए राजेंद्र गौतम, बीडीओ ऊना राज कुमार सहित विभिन्न पंचायतों व महिला मंडलों के प्रधान व सदस्य अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन