{"_id":"5a58ac694f1c1bf6408b465c","slug":"101515760745-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भितरघात करने वालों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भितरघात करने वालों पर गिरी गाज
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
पार्टी प्रत्याशी और चुनावी गतिविधियों में पार्टी विरोधी काम करने वाले भितरघातियों पर ब्लॉक कांग्रेस ऊना बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। ब्लॉक कांग्रेस ऊना की अहम बैठक ब्लॉक प्रधान हजारी लाल धीमान की अध्यक्षता में कोटला स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को हुई। इस बैठक में विस चुनावों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष हजारी लाल धीमान ने कहा कि भितरघात करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भितरघातियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है जिसे प्रदेश कांग्रेस हाईकमान को भेजा जा रहा है। इसके लिए सर्वसहमति से प्रस्ताव भी पारित किया गया है। हजारी लाल धीमान ने कहा कि नवनिर्वाचित विधायक सतपाल सिंह रायजादा को जीत दिलाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता ने कड़ी मेहनत की है लेकिन कुछेक काली भेड़ें ऐसी भी थी।
विज्ञापन
उन्होंने चुनावों में पार्टी और प्रत्याशी के विपरीत काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अनुशासनहीनता को सहन नहीं किया जाएगा, चाहे वह कोई पार्टी का ओहदेदार हो या आम कार्यकर्ता। बैठक में कांग्रेस नेता ठाकुर गुरदास राम अरनियाल के निधन पर शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस बोधराज, संजीव कंवर, कुलवंत मान, राजेंद्र, प्रिंस, शिंदा, राहुल मेनन, अरविंद सैणी, अनिल कुमार, पंकज वशिष्ठ, जरनैल सिंह, प्रेम रायजादा, सोम सिंह अटवाल, विजय राणा, ऋषिकेष काला, राजेश पुरी, रमेश चंद, रमेश ठाकुर, अभि कपिला, रोहित, धर्म सिंह, ठाकुर सोमनाथ, गोपाल, गोरव कालिया, प्रदीप कौशल, वरुण पुरी, मुकेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन