फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बंगाणा में कब खुलेगी सब्जी मंडी

बंगाणा में कब खुलेगी सब्जी मंडी

Sun, 29 Oct 2017 11:50 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
बंगाणा में कब खुलेगी सब्जी मंडी
- फोटो : SELF
राजेंद्र शर्मा
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)।
उपमंडल बंगाणा में किसानों को आज दिन तक सब्जी मंडी नसीब नहीं हो पाई है। लंबे अरसे से सरकारें यहां पर किसानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही हैं। इस बार किसानों ने इस मुद्दे पर सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं। वोट मांगने वाले प्रत्याशियों से यही सवाल होता है कि आखिर बंगाणा में उनको सब्जी मंडी कब मिलेगी।

किसानों में महेंद्र सिंह, शिवनाथ, देवराज शर्मा, किशोरी लाल, निर्मल कौशल, राम अवतार, गुलजार सिंह, अमरदीप, राज कुमार, सोहन लाल, दीनू राम, रमेश चंद, रणवीर ठाकुर, प्रेम चंद, देवीलाल, रौशन लाल, पंकज कुमार, मनोहर लाल, अजय कुमार, निक्का राम, ओम प्रकाश, मनीष धीमान, जोगिंद्रपाल, सुदर्शन सिंह, सतपाल सिंह, किशन कुमार, जसवंत सिंह, राकेश शर्मा, निर्मल ठाकुर, वेद व्यास, हरिदास, कृष्ण कुमार, जोधा राम, अमर चंद, ज्ञान चंद, सुभाष चंद का कहना है कि बंगाणा में लोगों के पास उपजाऊ जमीन बहुत है। इसमें गेंहू, मक्की, चावल, गन्ना, कपास और बेशुमार हरी सब्जियों सहित कई किस्म के फल-फूल भी उगाए जाते हैं।
विज्ञापन


इन किसानों के मुताबिक सबसे बड़ी समस्या तब पैदा होती है, जब किसानों को दिन-रात मेहनत कर उगाई सब्जियों को बेचने के लिए 40 किलोमीटर दूर ऊना, हमीरपुर या फिर चंडीगढ़ का रुख करना पड़ता है। किसानों ने चुनावों से पहले वोट मांगने के लिए कुटलैहड़ विस क्षेत्र से आने वाले दोनों कांग्रेस और भाजपा पार्टी के प्रत्याशियों से मांग रखी है कि आगामी सरकार के कार्यकाल में बंगाणा में एक सब्जी मंडी खोली जाए। किसानों का कहना है कि बंगाणा में सब्जी मंडी खुलने से कई युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर का कहना है कि भाजपा सरकार बनते ही क्षेत्र के किसानों की मांग को प्राथमिकता के तौर पर लेते हुए बंगाणा में सब्जी मंडी खोलने का प्रावधान किया जाएगा।


क्या कहते हैं कांग्रेस प्रत्याशी
कुटलैहड़ से कांग्रेस के युवा प्रत्याशी विवेक शर्मा का कहना है कि अगर जनता मुझे विधायक चुनकर सरकार में भेजती है तो मैं वायदा करता हूं। सबसे पहले किसानों की बंगाणा में सब्जी मंडी खोलने की इस मांग को पूरा करने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed