फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सेना भर्ती के लिए तैयारियां मुक्कमल

सेना भर्ती के लिए तैयारियां मुक्कमल

Sat, 28 Oct 2017 11:22 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती के लिए तैयारियां मुक्कमल
sena bharti
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
इंदिरा मैदान में सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के सौजन्य से 10 नवंबर से आरंभ होने वाली भर्ती के प्रबंधों के बारे में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त विकास लाबरू ने की। इस भर्ती में प्रदेश के हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना में होने वाली सिपाही सामान्य ड्यूटी, सिपाही क्लर्क/स्टोरकीपर और समस्त हिमाचल, केंद्र प्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के अलावा हरियाणा (जिला गुड़गांव, मेवात, पलवल और फरीदाबाद को छोड़ कर) धर्म गुरु जेसीओ के पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।


इस बैठक में डीसी ने स्वास्थ्य, पुलिस, विद्युत, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभागों के साथ पथ परिवहन निगम के अधिकारियों के भर्ती प्रक्रिया के दौरान सभी समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों सेे कहा कि भर्ती रैली के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं, बिजली, पानी, यातायात और अन्य आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस बैठक में भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक एवं कर्नल संजय चावला ने 10 नवंबर से आरंभ होने वाली सेना भर्ती की समस्त प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक ऊना, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, उप मंडलाधिकारी, सहायक आयुक्त के अतिरिक्त भारतीय सेना के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed