फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कार और बाइक की टक्कर, छह घायल

कार और बाइक की टक्कर, छह घायल

Tue, 08 Aug 2017 09:47 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
कार और बाइक की टक्कर, छह घायल
संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र के संतोषगढ़ अजौली मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास कार और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार और बाइक पर सवार आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए लोगों की सहायता से बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। तीन कार सवार घायलों को उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक संतोषगढ़-नंगल मार्ग पर सोमवार देर रात कार और बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में करीब छह लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान कार सवार कर्णवीर निवासी सहजोवाल पंजाब, अजमेर सिंह, महेंद्र कौर और परमिंद्र सिंह निवासी बैहली मोहल्ला ऊना तथा बाइक सवार तिलक राज और सोहन लाल निवासी संतोषगढ़ के रूप में हुई है। बीबीएमबी अस्पताल में डॉक्टरों ने कार सवार अजमेर सिंह तथा बाइक सवार तिलक राज और सोहन को नाजुक हालत में चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है। हादसे में कार और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। उधर, एसपी संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed