फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   100 police and home guard personnel engaged in security arrangements during the festive season

Una News: त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था में जुटे पुलिस व होमगार्ड के 100 जवान

Sun, 19 Oct 2025 01:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
100 police and home guard personnel engaged in security arrangements during the festive season
वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी, तीसरी आंख से भी कसा जा रहा शिकंजा
विज्ञापन


एसपी कार्यालय से करीब 30 जवान कर रहे गश्त, अवैध गतिविधियों पर नजर
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। त्योहारी सीजन में जिला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न थानों की पुलिस के करीब 100 जवानों को नाकाबंदी और गश्त के लिए तैनात किया गया है। विशेष रूप से पंजाब से सटी सीमाओं पर मुख्य सड़क मार्गों पर पुलिस की टीमें लगातार चौकसी बरत रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए दीवाली के मौके पर पुलिस जवानों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।



पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया और सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमें संदिग्ध स्थलों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही, सड़क मार्गों के किनारे लगाए गए उच्च गुणवत्ता वाले कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन




अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि त्योहारी सीजन में वाहनों की आवाजाही बढ़ने से कई बार अवैध गतिविधियों के होने की आशंका रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 30 जवानों को जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूप से तैनात किया गया है। इनकी ड्यूटी दिन-रात शिफ्टों में लगाई गई है। इसके अलावा 20 होमगार्ड जवानों की सेवाएं भी ली जा रही हैं, जबकि विभिन्न थानों से करीब 50 जवान सीमावर्ती और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना भी पुलिस की प्राथमिकता है। वहीं, गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में जिला पुलिस ने कुठार खुर्द क्षेत्र में करीब 1500 किलोग्राम पनीर और 1100 किलोग्राम मिठाइयां बरामद की थीं, जिसे त्योहारी सीजन में बड़ी सफलता माना जा रहा है।



इसके अलावा दड़ा सट्टा, अवैध खनन और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि अधिकांश जवानों की छुट्टियां दीवाली को देखते हुए रद्द कर दी गई हैं। केवल विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें दिन-रात सीमाओं और मुख्य मार्गों पर गश्त कर रही हैं, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को पनपने न दिया जाए।




उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साझा करें, ताकि त्योहारी माहौल शांति और सुरक्षा के साथ मनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed