फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   100 dustbins distributed in Dhundhala Panchayat

Una News: धुंधला पंचायत में 100 डस्टबिन वितरित

Thu, 31 Jul 2025 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
100 dustbins distributed in Dhundhala Panchayat
स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी : विवेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता अभियान को गति देने के उद्देश्य से पंचायत धुंधला ने एक सराहनीय कदम उठाया है। पंचायत निधि के अंतर्गत आयोजित विशेष कार्यक्रम में 100 डस्टबिन ग्रामीणों के बीच वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विवेक शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा, स्वच्छता केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। डस्टबिन का सही उपयोग कर हम न केवल अपने घर और गांव को स्वच्छ रख सकते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से खुले में कचरा न फेंकने और प्लास्टिक प्रदूषण रोकने में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर पंचायत प्रधान सुषमा देवी, उपप्रधान रमन, सभी वार्ड सदस्य और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पंचायत प्रधान ने जानकारी दी कि भविष्य में पंचायत की ओर से घर-घर से कचरा एकत्र करने की योजना भी तैयार की जा रही है, जिससे गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। ग्रामीणों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि डस्टबिन वितरण से सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और बीमारियों के फैलाव पर भी नियंत्रण संभव होगा। कार्यक्रम के समापन पर विधायक विवेक शर्मा ने स्वच्छता के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया और सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed