फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   100 days special campaign to eradicate TB in Una

Una News: ऊना में टीबी उन्मूलन के लिए चलेगा 100 दिन का विशेष अभियान

Sat, 30 Nov 2024 07:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
100 days special campaign to eradicate TB in Una
सात दिसंबर से शुरू होगा अभियान, टीबी की पहचान, निदान व उपचार रहेगा लक्ष्य
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम हर घर जाएगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना जिले में सात दिसंबर 2024 से टीबी (क्षय रोग) उन्मूलन के लिए 100 दिन का व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य टीबी की पहचान, निदान और उपचार को सुनिश्चित करना तथा समुदाय में जागरूकता फैलाना है। उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को सीएमओ सभागार में आयोजित जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक की। इसके बाद उपायुक्त ने बताया कि अभियान में आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर टीबी के लक्षणों की पहचान की जाएगी। लक्षण पाए जाने पर तुरंत जांच एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), औद्योगिक प्रतिष्ठानों और सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। जनभागीदारी अभियान के तहत टीबी के लक्षणों और प्रारंभिक निदान के महत्व के बारे में जागरूकता लाने और टीबी से जुड़ी जानकारी समुदाय तक पहुंचाने और इससे संबंधित भ्रांतियां दूर करने पर बल दिया जाएगा। इसके साथ ही टीबी पर खुलकर चर्चा को सामान्य बनाने और भेदभाव खत्म करने तथा कमजोर और जोखिम ग्रस्त समुदायों को टीबी स्क्रीनिंग और समय पर इलाज के लिए प्रेरित करने का काम किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इसके लिए जिलेभर में निक्षय शिविरों समेत जनजागरूकता के लिए विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed