फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   1 crore sanctioned for Kutlehar's day-boarding school.

Una News: कुटलैहड़ के डे बोर्डिंग स्कूल के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत

Sun, 05 Jul 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 05 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
1 crore sanctioned for Kutlehar's day-boarding school.
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुटलैहड़ में प्रस्तावित डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इस घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विधायक विवेक शर्मा ने इसे कुटलैहड़ के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार विधायक विवेक शर्मा ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। लगभग आधे घंटे तक चली इस बैठक में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों और नई परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसी दौरान विधायक ने क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने की मांग प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, जिसे स्वीकार करते हुए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री जल्द ही कुटलैहड़ का दौरा करेंगे और डे बोर्डिंग स्कूल सहित करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। विधायक विवेक ने बताया कि डे बोर्डिंग स्कूल के लिए कुटलैहड़ के बॉल क्षेत्र में भूमि का चयन पहले ही किया जा चुका है। अब स्वीकृत धनराशि मिलने से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को गति मिलेगी और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed