{"_id":"62191ff155a4791c7e7baa61","slug":"1-85-crore-approved-for-nala-channelisation-in-una-una-news-sml4007918194","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.85 करोड़ से बनेगा ऊना शहर का सब्जी मंडी नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.85 करोड़ से बनेगा ऊना शहर का सब्जी मंडी नाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने शुक्रवार को ऊना शहर की महत्वाकांक्षी वर्षा जल निकासी योजना के तहत विधिवत पूजा-अर्चना कर 1.85 करोड़ से सब्जी मंडी नाले के तटीकरण का शिलान्यास किया।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि शहर की ड्रेनेज परियोजना के तहत 5 प्रमुख नालों का चैनलाइजेशन किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने 22.48 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि बरसाती पानी की उचित निकासी न होने के चलते बरसात शहर में जनजीवन प्रभावित होता है।
मिनी सचिवालय सहित कई सरकारी कार्यालय, स्थानीय लोगों के आवास सहित आसपास का काफी क्षेत्र जलमग्न हो जाता है। उन्होंने कहा कि इन पांचों नालों का तटीकरण करके शहर का सारा बरसाती पानी लालसिंगी खड्ड और ऊना खड्ड में मिलाया जाएगा।
विज्ञापन
नगर परिषद के पुराने भवन के स्थान पर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर तैयार करके जनता को समर्पित किया जाएगा। जिसकी धरातल मंजिल पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त पुराना बस अड्डे के स्थान पर अंडरग्राउंड पार्किंग के साथ शॉपिंग मॉल तैयार किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, नगर परिषद की अध्यक्षा पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष पवन कपिल, महिला मोर्चा महामंत्री सीमा दत्ता, महिला मोर्चा शहरी अध्यक्ष रितु अशोत्रा, पूर्व अध्यक्ष शहरी इकाई सुरजीत सैणी, मीनाक्षी राणा, राजकुमार पठानिया, पवन ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद सूद , अधिशासी अभियंता नरेश धीमान व अन्य मौजूद रहे।