फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Trains to Shimla are fully booked tourists will be able to enjoy a white Christmas at Rohtang Pass

Himachal Tourism: शिमला आने वाली ट्रेनें पैक, रोहतांग दर्रा में व्हाइट क्रिसमस का आनंद ले सकेंगे सैलानी

Fri, 19 Dec 2025 07:43 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला-कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला-कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 19 Dec 2025 07:43 PM IST
सार

कालका से शिमला आने वाली ट्रेनों में 10 जनवरी तक एडवांस बुकिंग चल रही है।  अधिकतर सैलानी क्रिसमस और बर्फबारी की आस में बड़ी संख्या में रुख कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Trains to Shimla are fully booked tourists will be able to enjoy a white Christmas at Rohtang Pass
कालका-शिमला ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विंटर टूरिस्ट सीजन और व्हाइट क्रिसमस की आस में राजधानी आने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ना शुरू हो गई है। कालका से शिमला आने वाली ट्रेनों में 10 जनवरी तक एडवांस बुकिंग चल रही है। कई यात्री वेटिंग में टिकट का इंतजार कर रहे हैं। वीकेंड पर अप और डाउन में भी सभी ट्रेनें पैक हैं। 

विज्ञापन

शिमला-कालका एक्सप्रेस 52454 और 52458 में 10 जनवरी तक वेटिंग चल रही है। इस वीकेंड पर भी शहर के होटलों में 40 से 45 फीसदी कमरे एडवांस में बुक हो गए हैं। अधिकतर सैलानी क्रिसमस और बर्फबारी की आस में बड़ी संख्या में रुख कर रहे हैं। शुक्रवार शाम से ही सैलानियों के शिमला पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इन दिनों सबसे ज्यादा क्रेज कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ने वाली छुक-छुक चलती ट्रेन का रहता है। यह ट्रेन 103 सुरंगों से होकर गुजरती है।

इसके अलावा इस ट्रैक पर छोटे बड़े कुल 969 पुल भी हैं। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उप अध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि इस वीकेंड पर बीते वीकेंड पर होटलों के कमरों में कमी आई है लेकिन आने वाले शिमला में होने विंटर कार्निवाल, क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पर्यटक रोहतांग दर्रा में व्हाइट क्रिसमस का आनंद ले सकेंगे। रोहतांग दर्रा की वादियों में 28 दिसंबर तक बर्फ में मस्ती कर पाएंगे। जिला प्रशासन ने मनाली से रोहतांग दर्रा को फोर बाई फोर वाहनों की समय अवधि को दस दिन और बढ़ा दिया है। इसको लेकर उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने आदेश जारी किए हैं। उन्होंने रोहतांग मार्ग की वर्तमान स्थिति की समीक्षा एवं उपमंडलीय अधिकारी मनाली की संस्तुति के आधार पर फोर बाई फोर वाहनों की रोहतांग की ओर आवाजाही की अनुमति को बढ़ाया है।

विज्ञापन

आदेशानुसार गुलाबा से रोहतांग तक वाहनों की आवाजाही सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही मान्य होगी। सभी वाहन मढ़ी चेक पोस्ट से दोपहर 3:00 बजे से पहले वापसी सुनिश्चित करेंगे। यह अनुमति पूर्व में जारी किए गए आदेशों में दी गई शर्तों एवं नियमों के अधीन रहेगी। पर्यटन कारोबारी गौतम ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर व अनूप राम ने कहा कि फोर बाई फोर वाहनों के लिए रोहतांग दर्रा के 28 दिसंबर तक खुले रहने से मनाली के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed