Himachal Tourism: हिमाचल में आठ अक्तूबर के बाद चमकेगा पर्यटन कारोबार, वीकेंड पर बढ़ी रौनक
हिमाचल प्रदेश में 8 अक्तूबर से हिमाचल में सैलानियों की आमद में इजाफा होने की उम्मीद है। वीकेंड पर शिमला सहित कसौली, चायल, कुफरी और नारकंडा में सैलानियों की रौनक बढ़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद 8 अक्तूबर से हिमाचल में सैलानियों की आमद में इजाफा होने की उम्मीद है। हिमाचल के साथ लगता राज्य होने के चलते बड़ी संख्या में सैलानी हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख करते हैं। पश्चिम बंगाल के सैलानियों से प्रदेश के पर्यटन स्थल गुलजार होने शुरू हो गए हैं। वीकेंड पर शिमला सहित कसौली, चायल, कुफरी और नारकंडा में सैलानियों की रौनक बढ़ गई है।
हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए आज मतदान है और मंगलवार को मतगणना होनी है। चुनावी थकान मिटाने के लिए बड़ी संख्या में राजनेता, राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता और कारोबारी हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख करेंगे। प्रदेश के होटलों, होम स्टे और बीएंडबी में बुकिंग के लिए इंक्वायरी आनी शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग भी हो रही है। उधर दुर्गा पूजा टूरिस्ट सीजन शुरू होने के बाद प्रदेश में बंगाली सैलानियों की संख्या में भी इजाफा होना शुरू हो गया है। शिमला, कुल्लू-मनाली, धर्मशाला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति तक बंगाल के सैलानी दस्तक दे रहे हैं। इस वीकेंड पर प्रदेश के पर्यटन स्थलों में होटलों की ऑक्यूपेंसी में बढ़ोतरी की संभावना है।
बड़ी संख्या में उमड़ेंगे हरियाणा के टूरिस्ट
हरियाणा से भारी संख्या में सैलानी हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए पहुंचते हैं। विधानसभा चुनावों के बाद होटलों में बुकिंग के लिए हरियाणा के टूरिस्टों की इंक्वायरी आनी शुरू हो गई है। बड़े होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग भी हो रही है- गजेंद्र सिंह ठाकुर, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन
लंबे समय बाद हिमाचल में टैक्सी कारोबार में तेजी आने की संभावना है। बंगाल से टूरिस्टों का हिमाचल पहुंचना शुरू हो गया है। रेल मार्ग से आने वाले सैलानी कालका से हिमाचल के पर्यटन स्थलों के लिए टैक्सियां बुक कर रहे हैं। चुनावों के बाद हरियाणा से भी बड़ी संख्या में सैलानी हिमाचल पहुंचेंगे- राजेंद्र ठाकुर, चेयरमैन, ऑल हिमाचल कमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी