{"_id":"67c1cb2a6f6b1f0f4901d09d","slug":"tibetan-new-year-losar-begins-anupam-kher-and-sunil-shetty-congratulate-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tibetan New Year Losar: तिब्बती नववर्ष लोसर शुरू, अनुपम खेर और सुनील शेट्टी ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tibetan New Year Losar: तिब्बती नववर्ष लोसर शुरू, अनुपम खेर और सुनील शेट्टी ने दी बधाई
Fri, 28 Feb 2025 08:12 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मैक्लोडगंज (धर्मशाला)
संवाद न्यूज एजेंसी, मैक्लोडगंज (धर्मशाला)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 28 Feb 2025 08:12 PM IST
सार
Tibetan New Year Losar: शुक्रवार को प्रार्थना सभा और पूजा-अर्चना के साथ तिब्बती नववर्ष लोसर का आगाज हो गया। वहीं, बॉलीवुड के सिने अभिनेताओं ने भी धर्मगुरु दलाई लामा, निर्वासित तिब्बतियों व हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बधाई दी है।
विज्ञापन
मैक्लोडगंज के मुख्य बौद्ध मंदिर में लोसर पर पूजा करते हुए बौद्ध लामा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिब्बती नववर्ष लोसर का शुक्रवार को प्रार्थना सभा और पूजा-अर्चना के साथ आगाज हो गया। सुबह केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के नेतृत्व निर्वासित तिब्बती लोग चुगलगखांग मठ में एकत्र हुए। यहां पर नामग्याल मठ के भिक्षुओं के नेतृत्व में मंगलाचरण प्रार्थनाओं का आयोजन हुआ। इसके बाद कार्यवाहक सिक्योंग थारलम डोल्मा चांगरा ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के चित्र के समक्ष एक मंडल अर्पित किया।
विज्ञापन
वहीं, बॉलीवुड के सिने अभिनेताओं ने भी धर्मगुरु दलाई लामा, निर्वासित तिब्बतियों व हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बधाई दी है। सिने अभिनेता अनुपम खेर और सुनील शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए तिब्बती नववर्ष लोसर की बधाई दी है। अनुपम खेर ने जारी वीडियो में निर्वासित तिब्बतियों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि यह वर्ष धर्मगुरु दलाई लामा के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस वर्ष वे 90 वर्ष के हो जाएंगे।
विज्ञापन
अनुपम खेर ने नववर्ष के मौके पर बधाई देते हुए धर्मगुरु की दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की है। उधर सिने अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी धर्मगुरु दलाई लामा सहित निर्वासित तिब्बतियों को तिब्बती नववर्ष की बधाई दी है।
विज्ञापन