फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Staff Selection Commission Hamirpur Himachal Doubt over recruitment of 1423 posts

Himachal : 1,423 पदों की भर्ती पर संशय, हजारों आवेदक कर रहे इंतजार; तीन वर्ष पहले शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया

Tue, 05 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 05 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

पूर्व भाजपा सरकार में वर्ष 2022 में 1,423 पदों  के लिए कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से विज्ञापित किया गया था। करीब तीन वर्ष बाद भी भर्ती के प्रयास सिरे नहीं चढ़ सके हैं। 

विज्ञापन
Staff Selection Commission Hamirpur Himachal Doubt over recruitment of 1423 posts
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पोस्ट कोड 80 की 1,423 पदों की भर्ती पर करीब तीन वर्ष बाद भी संशय बना हुआ है। पूर्व भाजपा सरकार में वर्ष 2022 में इन पदों को कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से विज्ञापित किया गया था। पेपर लीक मामले के बाद कांग्रेस सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर राज्य चयन आयोग के माध्यम से इस भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। करीब तीन वर्ष बाद भी भर्ती के प्रयास सिरे नहीं चढ़ सके हैं। तीन माह पूर्व इन पदों की भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष की छूट देने का एलान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया था।

विज्ञापन

इन पदों के लिए 30 सितंबर, 2022 से 29 अक्तूबर, 2022 तक प्रक्रिया चली थी। ऐसे में हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अब नए सिरे से आवेदन होंगे अथवा पुराने आवेदनों को आधार बनाकर भर्ती होगी, इसको लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। लगभग तीन वर्षों से इस भर्ती का इंतजार करने वाले बेरोजगारों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। कर्मचारी चयन आयोग के निलंबित होने के बाद यह भर्ती अटकी हुई है। नवगठित राज्य चयन आयोग की ओर से सरकार से इस विषय पर पत्राचार किया गया था कि इन भर्तियों को किस तरह से आयोजित करना है। हालांकि अभी तक सरकार से इस पर कोई जवाब नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई प्रणाली से हो सकती है भर्ती
कार्मिक विभाग की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, भर्ती आयोग और जिला उपायुक्तों को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि रिक्तियों, चयन प्रक्रिया और नियुक्ति प्रस्तावों के लिए आवश्यकताएं वर्तमान में नए अधिनियम के प्रावधानों के साथ होंगी। सरकारी विभागों और भर्ती एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे भर्ती से संबंधित किसी भी कार्रवाई से पहले आगे के निर्देशों का इंतजार करें। ऐसे में संभावना है कि ट्रेनी भर्ती प्रणाली के तहत ही ये पद भरे जाएंगे।
 
विज्ञापन

भंग आयोग की यह थी अधिसूचना
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने शिक्षा विभाग, पुलिस, एचआरटीसी और बिजली बोर्ड समेत 79 पोस्ट कोड के तहत विभिन्न श्रेणियों के 1,647 पदों के लिए अक्तूबर 2022 में आवेदन मांगे थे। अब कुछ पदों की मांग को विभागों ने वापस ले लिया है। अब नवगठित आयोग की ओर से 80 पोस्ट कोड के तहत 1,423 पदों को भरने के लिए सरकार से पत्राचार किया गया है।
 

80 पोस्ट कोड के 1,423 पदों को भरने के लिए सरकार से पत्राचार किया गया है। सरकार के निर्देशों पर भर्ती प्रकिया पूरी की जाएगी। - विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed