फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SPU Mandi Students will be able to sell books online after completing their studies new project

SPU Mandi: पढ़ाई पूरी कर ऑनलाइन किताबें बेच सकेंगे विद्यार्थी, एसपीयू के विद्यार्थी कर रहे नया प्रोजेक्ट तैयार

Wed, 16 Jul 2025 08:26 PM IST
अंकेश डोगरा केपी पांजला, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
केपी पांजला, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 16 Jul 2025 08:26 PM IST
सार

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के विद्यार्थी एक नया प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं। प्रोजेक्ट के माध्यम से एसपीयू, एचपीयू और दूसरी बड़ी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर चुके विद्यार्थी अपनी ऑनलाइन किताबें दूसरे विद्यार्थियों को आधे दाम पर बेच सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
SPU Mandi Students will be able to sell books online after completing their studies new project
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ग्रामीण क्षेत्रों से आकर सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों ने दूसरे विद्यार्थियों को भी शिक्षित करने की ठानी है। इसके लिए इन दिनों एक नया प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं। इसी महीने इसे लॉन्च करने की तैयारी है। प्रोजेक्ट के माध्यम से एसपीयू, एचपीयू और दूसरी बड़ी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर चुके विद्यार्थी अपनी ऑनलाइन किताबें दूसरे विद्यार्थियों को आधे दाम पर बेच सकेंगे। प्रोजेक्ट को एसपीयू मंडी के बीसीए के छात्र लक्ष्य गुलेरिया, चांदनी ठाकुर और एमसीए विभाग के गौरव शर्मा, मोक्षिका और रिचा तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन




उनका मानना है कि कई विद्यार्थी नई किताबें नहीं खरीद पाते हैं। इस प्रोजेक्ट के बनने के बाद वह ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से आधे दाम पर किताबें ले सकेंगे। वेबसाइट पर किताबों के लिए एसपीयू के विद्यार्थी इन दिनों जो विद्यार्थी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, उनसे किताबों को लेकर जानकारी ले रहे हैं। अभी तक प्रदेश भर से 22 विद्यार्थी आगे आए हैं और करीब 80 किताबों की पेशकश की है। पढ़ाई कर किताबें बेचने या दान में देने के लिए विद्यार्थियों ने स्कैनर जारी किया है। कोई भी इसे स्कैन कर किताबों के बारे में गूगल पर जाकर फार्म भरकर जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन


वेबसाइट को तैयार कर रहीं रिचा और गौरव बताते हैं कि इसका मुख्य मकसद सभी को शिक्षित करना है। इसके अलावा पेड़ों के कटान को भी रोकना है। वेबसाइट पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न यूनिवर्सिटी और कालेजों के नोट्स और प्रश्नपत्र भी उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि विद्यार्थी इन्हें देखकर भावी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर पंजीकरण निशुल्क होगा। कोई भी वेबसाइट पर आकर किताबों की जानकारी ले सकता है। इससे पहले भी एसपीयू मंडी के विद्यार्थी शहर की जरूरतों को लेकर वेबसाइट तैयार कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed