{"_id":"674db81aafe56f04570f2544","slug":"yuvraj-singh-and-anisha-selected-as-best-volunteers-solan-news-c-176-1-ssml1040-133316-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: युवराज सिंह और अनिशा सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: युवराज सिंह और अनिशा सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुने
विज्ञापन
साई स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल साई में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन हो गया। इसमें साहित्यकार प्रो. रणजोध सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बलजिंदर कौर भी उपस्थित रहीं। शिविर में युवराज सिंह और अनिशा को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया।
इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। प्रो. रणजोध ने स्वयंसेवियों को अनुशासन में रहने की नसीहत दी। शिविर के दौरान किए गए व्यवहार के अनुसार स्वयं सेवियों में बेस्ट डायरी लेखक के रूप में दीक्षा को चुना गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य विवेक चौधरी ने मुख्यातिथि और सभी आए हुए मेहमानों का आभार जताया और प्रोग्राम ऑफिसर अमर सिंह रनौत व निशा शर्मा को सफल सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन पर बधाई दी। शिविर में एसएमसी प्रधान धर्मपाल, पंचायत प्रधान मेहर चंद, पूर्व सैनिक निक्का राम, एमसी के सभी सदस्य व अभिभावक उपस्थित रहे।