फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Youth dies after being hit by pickup

Solan News: पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 03 Aug 2024 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 03 Aug 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
युवक कांवड दल के साथ गंगाजल लेने गया था हरिद्वार
विज्ञापन

जलाभिषेक करने के बाद आया पिकअप की चपेट में
पीजीआई में तोड़ा दम, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में एक प्रवासी युवक की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक कावड़ दल के साथ गंगाजल लेने हरिद्वार गया हुआ था। प्राचीन शिव मंदिर बद्दी में जलाभिषेक करने के बाद गांव जाते समय यह हादसा हुआ।
पुलिस के अनुसार यूपी के मुज्जफरनगर तहसील के गुदीना खुर्द गांव का युवक अंशुल (19) पुत्र टीटू अपने माता-पिता के साथ बद्दी के गुल्लरवाला में किराये के मकान में रहता था। गुल्लरवाला से युवाओं का एकदल कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया। 1 अगस्त को दल वापस बद्दी पहुंचा। सभी कांवड़ियों ने गंगा जल से प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। उसके बाद एक पिकअप वहां पर बैक होकर मुड़ने लगी तो युवक अंशुल उसकी चपेट में आ गया। जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे पहले बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में शुक्रवार शाम युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed