फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Young players showcased their talent on Sports Day at Alpine Public School.

Solan News: अल्पाइन पब्लिक स्कूल में खेल दिवस पर नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया प्रतिभा

Tue, 23 Dec 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Young players showcased their talent on Sports Day at Alpine Public School.
नालागढ़ के अल्पाईन स्कूल में स्कूल के निदेशक बच्चों को ईनाम देते हुए- स्रोत- स्कूल संस्थान।
प्री-नर्सरी से दूसरी कक्षा के बच्चों ने रेस में बहाया पसीना, विजेताओं को मिले पुरस्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नालागढ़ के अल्पाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूली मैदान नन्हे बच्चों की ऊर्जा और उत्साह से सराबोर रहा। प्री-नर्सरी से लेकर दूसरी कक्षा तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। रोचक मुकाबलों में बच्चों ने दिखाई चपलता खेल उत्सव के दौरान अलग-अलग आयु वर्ग के लिए कई रोचक स्पर्धाएं आयोजित की गईं। नर्सरी के नन्हे धावकों के लिए सिंपल रेस का आयोजन हुआ। एलकेजी के बच्चों ने पिकअप द बॉल रेस में अपनी फुर्ती दिखाई। यूकेजी व पहली के बच्चों ने हर्डल रेस में बाधाओं को पार किया। दूसरी कक्षा के छात्रों के लिए गेट रेडी फॉर स्कूल रेस आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें बच्चों ने स्कूल के लिए तैयार होने की अपनी गति का प्रदर्शन किया। स्कूल के निदेशक विजय जोशी और एमडी प्रेम जोशी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। इससे बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम वर्क की भावना जागृत होती है। प्रिंसिपल बिंदु और वाइस प्रिंसिपल हरप्रीत सिंह ने भी बच्चों को निरंतर खेलों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता नन्हे खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed